Home » मुख्य समाचार » मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में फिर मंत्री बने विश्वास सारंग, कायस्थ समाज ने भाजपा का किया आभार व्यक्त

मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में फिर मंत्री बने विश्वास सारंग, कायस्थ समाज ने भाजपा का किया आभार व्यक्त

मध्य प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को हो गया। राजभवन में आज सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन ने कई मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। खास बात यह रही किस में गाया समाज से आने वाले नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास सारंग भी शामिल रहे।
कायस्थ शिरोमणि और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सारंग के पुत्र विश्वास सारंग दूसरी बार मंत्री बने है। विश्वास सारंग का जन्म 29 दिसम्बर 1971 को हुआ। जिसके बाद उनकी शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है कायस्थों की पहले पढ़ने की परम्परा अनुसार विश्वास ने गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की फिर भाजपा की राजनीति में विधिवत प्रवेश किया ।
हालांकि वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। अपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ विश्वास सारंग छात्र जीवन में भी देश के लिए लगे रहे है इसके बाद 2008 से भोपाल के नरेला से मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले एवं वर्तमान विधायक हैं। सारंग ने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।

कायस्थ समाज ने जताई खुशी

कायस्थ समाज में विश्वास सारंग के द्वारा मंत्री बनने पर खुशी जताई है समाज के विभिन्न संगठनों के नेताओं ने भाजपा को और शिवराज सिंह को विश्वास सारंग को मंत्रिमंडल में लेने के लिए आभार व्यक्त किया कायस्थ व्रंद की मुख्य समन्वयिका डॉ ज्योति श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में कायस्थों का जिस तरीके से सम्मान किया जा रहा है कायस्थ समाज भी भाजपा को ही अपना हमेशा वोट देता है और आगे भी देता रहेगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्षआनंद जौहरी ने कहा पूर्ब राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  कैलाश नारायण सारंग के सुपुत्र कायस्थ गौरव  विश्वास सारंग के मध्य प्रदेश की सरकार में कैविनेट रैंक का मंत्री बनाये जाने पर हम सभी अत्यंत गौरवान्वित हुए हैं । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पश्चिम की और से विश्वास सारंग को वहुत वहुत शुभकामनाएं

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*