Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ कैंट उपचुनाव में क्या पूनम सिन्हा को एक बार फिर से उतारेगी समाजवादी पार्टी ? क्या कायस्थ समाज फिर से देगा उतना ही प्यार

लखनऊ कैंट उपचुनाव में क्या पूनम सिन्हा को एक बार फिर से उतारेगी समाजवादी पार्टी ? क्या कायस्थ समाज फिर से देगा उतना ही प्यार

कायस्थ खबर डेस्क I रीता बहुगुणा जोशी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही  उत्तर प्रदेश  में होने इस बहुचर्चित सीट पर होने वाले उपचुनाव पर  सरगर्मी बढ़ गयी है I भाजपा में जहाँ रीता और मेयर संयुक्त भाटिया खुद अपने अपन बेटो के लिए लाबिंग करने  में लगी हैं वही समाजवादी पार्टी में भी इस सीट पर तमाम दावे सामने आ रहे है हालाँकि कायस्थ समाज से ऐसा कोई दावेदार इस सीट पर भाजपा से टिकट नहीं मांग रहा है कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार सपा मुलायम की बहू अपर्णा यादव भी कैंट सीट की किसी भी दल से चुनाव लडऩे की चर्चा है। सपा से दावेदारों में पूर्व पार्षद व 2012 में कैंट से सपा उम्मीदवार रहे सुरेश चौहान, व्यापारी नेता पवन मनोचा, पूर्व पार्षद राजू गांधी, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, कैंट अध्यक्ष अमित सक्सेना तो कांग्रेस से छात्र नेता रहे राजेश शुक्ला, कांग्रेस मीडिया की जिम्मेदारी संभालने वाले वीरेंद्र मदान के अलावा पांच बार से पार्षद रहे गिरीश मिश्र और चार बार से पार्षद  रहे राजेंद्र सिंह गप्पू भी दावेदार हैं लेकिन लखनऊ समाजवादी पार्टी क्या वाकई इनमे से किसी को उतार को भाजपा को वाकोवर दे देगी या एक बार फिर से लोकसभा सीट में राजनाथ सिंह को टक्कर देकर अपनी स्थिति साबित कर चुकी पूनम सिन्हा पर दांव खेलेगी I ये संभावनाए इसलिए भी लगाई जा रही है की लोकसभा के बाद ऐसी चर्चा है की पूनम ने लखनऊ में अपना एक घर लिया है I जिसके बाद ये उम्मीद लगाईं जा रही है की पूनम सिन्हा इस सीट पर अपना दावा कर सकती है समाजवादी पार्टी उपचुनावों ने इस महत्वपूर्ण सीट पर जीत भी ना सके तो मुकाबले को रोचक ज़रूर बनाना चाहेगी I ऐसे में पूनम सिन्हा का ग्लेमर बाकी सब दावेदारों पर भारी पद सकता है हालाँकि पूनम सिन्हा के उपर एक आरोप ये भी है की वो लोकसभा चुनावों के बाद लखनऊ में नजर भी नहीं आयी है I ऐसे में लोकसभा चुनावों में उनके लिए लाबिंग करने वाला कायस्थ समाज इस बार शायद ही उनको वो समर्थन दे I लखनऊ के कायस्थ समाज का कहना है की पूनम सिन्हा जिस तरह से  गायब हुई वो हैरान करने वाला था देखा जाए तो समाजवादी पार्टी इस सीट पर कभिनाही जीती है इस सीट पर हमेशा भाजपा कांग्रेस में ही टक्कर रही है लेकिन बदली परिस्थियों में समाजवादी पार्टी एक बार फिर खेल तो खेलना चाहेगी ही

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*