Home » मुख्य समाचार » मोदी विरोध में यशवंत सिन्हा अब अपने ही बेटे जयंत के खिलाफ उतर सकते है हजारीबाग से मैदान में

मोदी विरोध में यशवंत सिन्हा अब अपने ही बेटे जयंत के खिलाफ उतर सकते है हजारीबाग से मैदान में

कायस्थ खबर डेस्क I क्या यशवंत सिन्हा कांग्रेस के टिकट से हजारीबाग लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोकने की तैयार कर रहे है, कांग्रेस से आ रहे सूत्रों से तो यही लग रहा है आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात का संकेत दिया है कि पार्टी यशवंत सिन्हा उनके संपर्क में है I कांग्रेस से आ रही खबर के मुताबिक यशवंत सिन्हा अगर कांग्रेस में शामिल होते है तो पार्टी उन्हें हजारीबाग से अपना उम्मीदवार बना सकती है ऐसे में बड़ा सवाल ये है की क्या यशवंत सिन्हा मोदी विरोध में अपने ही बेटे जयंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गये है क्योंकि हजारीबाग से बीजेपी की तरफ से यशवंत सिन्हा के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं वहीं बीजेपी के लोगो की माने तो ये कांग्रेस की अफवाहे है I यशवंत सिन्हा अपने ही बेटे के खिलाफ लड़ने की गलती तो नहीं करेंगे I लेकिन अगर यशवंत सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन कर हजारीबाग से चुनाव लड़ते हैं, तो बाप-बेटे के बीच यह दिलचस्प मुकाबला होगा आपको बता दें पिता की इस सीट पर जयंत सिन्हा ने 2014 में पहली बार जीत दर्ज की थी जबकि  यशवंत सिन्हा हजारीबाग से तीन बार सांसद भी रहे है

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*