Home » मुख्य समाचार » शत्रुघ्न सिन्हा आज नॉएडा में , शाम ४ बजे करेंगे AAP रैली को संबोधित

शत्रुघ्न सिन्हा आज नॉएडा में , शाम ४ बजे करेंगे AAP रैली को संबोधित

कायस्थ खबर डेस्क I लाखो दिलो की धड़कन , कायस्थ शिरोमणि , शाट गन शत्रुघ्न सिन्हा आज नॉएडा आ रहे है I कायस्थ समाज इस अवसर पर उनका स्वागत करेगा I आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजीव निगम ने कायस्थ खबर को बताया की नॉएडा में  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पदयात्रा का समापन नॉएडा में आज हो रहा है I जिसके लिए  नॉएडा सेक्टर ४६ में एक बड़ी सभा भी की जायेगी I इसी रैली में कायस्थ समाज के बड़े सितारे शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी भाग लेंगे I AAP प्रवक्ता संजीव निगम की मानें तो राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गाजियाबाद की ओर से पद यात्रा करते हुए नोएडा में मॉडल टाउन गोल चक्कर सेक्टर-62 में शनिवार 12:30 बजे प्रवेश करेंगे। रैली के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, जिला प्रभारी सीएम चौहान, दिल्ली के विधायक नरेश बाल्यान, नोएडा अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने निरीक्षण किया। संजीव निगम ने नॉएडा के कायस्थों से अपील करते हुए कहा की शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आज ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में पहुंचे ताकि आम आदमी पार्टी में भी सन्देश जाए की कायस्थ समाज एक पढ़ा लिखा जागरूक समाज है और भारत के उज्जवल भविष्य के धार्मिक राजनीती करने वालो के जगह समाज के उत्थान करने वालो के साथ है    

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*