Home » मुख्य समाचार » दिल्ली एन सी आर चित्रगुप्त सभा (पंजीकृत ) की बड़ी पहल : यम दितीया तक नॉएडा समेत 7 मंदिरों में लगेगी भगवान् चित्रगुप्त की प्रतिमा

दिल्ली एन सी आर चित्रगुप्त सभा (पंजीकृत ) की बड़ी पहल : यम दितीया तक नॉएडा समेत 7 मंदिरों में लगेगी भगवान् चित्रगुप्त की प्रतिमा

कायस्थ खबर डेस्क I दिल्ली एन सी आर की महासभाओ के बिखराव की खबर के बाद दिल्ली के कायस्थों ने एक बड़ा फैसला लिया है I दिल्ली एनसीआर की सभी बड़ी सभाओं के संयुक्त प्रयास से बनी  दिल्ली एन सी आर चित्रगुप्त सभा (पंजीकृत )  इसी साल यम दितीया तक दिल्ली एन  सी आर में 7 जगह पहली बार एकसाथ  7 भगवान् चित्रगुप्त भगवान के प्रतिमा लगेगी I बड़ी बात ये है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजीकृत )2150 ने भी इसके लिए अपनी सहमति दी है I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार  नोएडा, ग्रेटर नोएडा,  गाजियाबाद, , पूर्वी दिल्ली, फरीदाबाद, पश्चिमी दिल्ली, अलीगढ़ में मंदिरों का चयन हो चूका है और सर्व सहयोग से भगवान् चित्रगुप्त की प्रतिमाओं की की स्थापना करेगे

ज़रूर पढ़े : क्या दिल्ली एनसीआर में कायस्थ समाज फिर बिखराब की और है ?

इसके लिए पहली बैठक ७ सितम्बर २०१८ को दोपहर ३बजे  नोएडा सिटी सेंटर के पास रखी गयी है पहली मूर्ति की स्थापना नोएडा में होनी है इसके लिए 7 सितम्बर को नोएडा के प्रबुद्ध बर्ग के साथ बैठक रही गयी है I दिल्ली एन सी आर चित्रगुप्त सभा  (पंजीकृत )  के प्रवक्ता का कहना है दिल्ली एन सी आर में वैसे तो लाखो कायस्थ रहते है I दर्जनों गैर पंजीकृत कायस्थ संगठन और सैकड़ो चित्रगुप्त सभा चलती हैI एक आध जगहों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर जगहों पर कायस्थ बंधुओ को भगवान चित्रगुप्त मंदिर के दर्शन नहीं हो पा रहे है I गैर पंजीकृत कायस्थ सन्गठन , राजनैतिक दलों के हाथो कठपुतली होकर या तो अपने NGO या अपने ब्यक्तिगत हितो की पूर्ति करता हुआ प्रतीत होता हैI जब हम लोगो ने  गुरुगाम , नोएडा, गाजियाबाद, फरीदबाद , दिल्ली , मेरठ अन्य जगहों पर ध्यान दिया तो पता चला की सैकड़ो चित्रगुप्त सभाए है कागज पर पंजीकृत या गैर पंजिकृत रूप में लेकिन अधिकतर सिर्फ समय काट रही है I एक एक जनपद में ३०-40 चित्रगुप्त सभा है लेकिन भगवान चित्रगुप्त जी की मंदिर और प्रसार नहीं के बराबर है I अब समय आ गया है की सभी लोकल चित्रगुप्त सभाए समाज की एक जुटता के लिए  दिल्ली एन सी आर चित्रगुप्त सभा  (पंजीकृत ) के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाये

कायस्थ समाज के समाजसेवी , प्रोफेशनल्स, ब्यापारियो की ऑनलाइन लिस्टिंग कायस्थ खबर अपने पोर्टल पर कर रहा है । आप भी कायस्थ समाज के समाज सेवी , प्रोफेशनल को http://k1.kayasthakhabar.com पर देख सकते है । अधिक जानकारी के लिए आप 9654531723 पर काल कर सकते है

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*