Home » मुख्य समाचार » ABKM ५६८० के राजनैतिक चिंतन बैठक के लिए रा. अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय पर भड़के abkm२१५० के रा. अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव

ABKM ५६८० के राजनैतिक चिंतन बैठक के लिए रा. अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय पर भड़के abkm२१५० के रा. अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव

कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ५६८० के कार्यकारणी बैठक को अंतिम समय में राजनैतिक चिंतन बैठक का नाम देकर प्रचारित करने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा २१५० के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ५६८० के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय पर भड़क गए है I उन्होएँ सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मैनपुरी, आगरा सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत) 5680 द्वारा लखनऊ के आयोजन में राजनैतिक आत्मचिंतन 2019 सुनकर बेहद दुख लगा जबकि abkm 5680 मैनपुरी एक गैर राजनैतिक सन्गठन हैं ।अब गैर राजनैतिक सन्गठन के लोग राजनैतिक चिंतन करने लगे तो राजनैतिक पार्टियां क्या करेगी। यदि ये लोग समाजिक उत्थान की बात करते उसपर चिंतन की बात करते तो समझ आता है। गैर राजनैतिक सन्गठन के एक गुट के मुखिया के रूप में श्री सुबोध कांत सहाय जी पूर्ण रुप से राजनैतिक ब्यक्ति हैं ।

अब हम लोगो के समझ मे यह नही आ रहा है की एक गैर राजनीतिक सन्गठन सिर्फ राजनैतिक रोटी सेकने के लिए ही क्यों राजनैतिक चिंतन कर रहा है। मैं इसकी तीखी निंदा करता हूँ।शायद आभकाम 5680 मैनपुरी के अध्यक्ष श्री सुबोध कांत जी कोंग्रेश और अन्य abkm 5680 के सपा के नेता अपने राजनैतिक भविष्य की चर्चा हेतु यह आयोजन कर रहे है एहि प्रतीत होता है। abkm 5680,मैनपुरी के सामाजिक उत्थान के किसी भी कार्य मे हम लोग शहयोग करेगे लेकिन कोंग्रेश,सपा के एजेंडे वाले abkm 5680 मैनपुरी के किसी भी राजनीतिक रोटी सेकने के फैसले का हम लोग विरोध करेंगे। abkm 5680 मैनपुरी एक गैर राजनीतिक सोसाइटी एक्ट का सन्गठन है वो अपने मूल कार्य करे, एहि उनके लिए ठीक है।अभी भी इस सन्गठन का मामला कोर्ट में है । राजनैतिक आत्मचिंतन के लिए कोंग्रेश और समाजवादी पार्टी और बसपा सरीखे पार्टियों के कायस्थ सन्गठन के रूप में abkm मैनपुरी,5680, जो सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है इसके किसी भी राजनीतिकरण का हम लोग विरोध करेंगे।

 

ABKM5680 द्वारा जारी राजनैतिक चिंतन २०१९ का बैनर जिस पर विवाद है

ऐसे में अब कायस्थ समाज को तय करना पड़ेगा की क्या वाकई सामाजिक संगठनों का काम राजनैतिक समीकरण बनाना या चिंता करना है या सामाजिक उत्थान के लिए बात करना क्योंकि बीते दिनों इलाहबाद में हुए एक कायस्थ के हत्या के बाद सुबोध कान्त सहाय कुछ नहीं बोले थे लेकिन अब राजनैतिक चिंतन बठक कर रहे है

अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें या फिर हमारे BANK ACCOUNT 50426555797 Ifsc Code ALLA0212625  में जमा करें

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*