हमारे वयोवृद्ध बड़े भाई आदरनिए रविनंदन सहाय जी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मुख्य धडे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुये करीब एक माह से ज्यादा का वक्त बीत गया। जगह-जगह इनका स्वागत भी हो रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से अपने समाज के सभी भाइयों को निम्नांकित बातें कहना चाहता हूँ। 1। सहाय जी की उम्र एवं सेहत को देखते हुए पटना मे ही सभी क्षेत्रों के कायस्थों को जुट कर सम्मान देना चाहिए। 2। जगह-जगह भ्रमण से उनके अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने एवं समाज हित मे उनके योगदान का समय ही नहीं मिलेगा। अतः उन्हे कार्यालय मे बैठकर मनोयोग से कायस्थ समाज का हित चिंतन एवं संवर्धन के लिए समय देने का अवसर देना ही उनका यथेष्ट सम्मान होगा। 3। हमे लगता है कि उनके संगठन के लोग अपनी प्रसिद्धि, चाटुकारिता एवं स्वार्थ के लिए उन्हे जगह-जगह बुलाकर उन पर जुल्म कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। 4। आदरणीय रविनंदन सहाय जी अपने संगठन के लिए नए नहीं हैं। सभी क्षेत्र के लोगों को वे बखूबी पहचानते हैं। अतः उनका इस तरह के उपयोग से कोई अधिक लाभ नहीं मिलने वाला। वे अपनी जगह से ही अच्छा संदेश देने मे सक्षम हैं। 5। सोश्ल मीडिया पर चल रहे फोटो से हमारे बड़े भाई शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर एवं बीमार सदृस्य दिख रहे हैं। अतः उनका ख्याल रखा जाना चाहिए। वे सिर्फ महासभा के एक पदाधिकारी मात्र नहीं, पूरे कायस्थ समाज के सम्मानिए हैं। किन परिस्थितियों मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भार उन्हे सौंपा गया यह समाज से छिपी नहीं है। अगर यही काम श्री सारंग जी पाँच साल पूर्व कर लेते, तो आज इतनी दुर्गति महासभा की नहीं होती। तथास्तु। -महथा ब्रज भूषण सिन्हा। राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय XXXXXX
![](https://kayasthkhabar.com/wp-content/uploads/2018/04/f6b8d2ed-8e4d-4905-b3a9-c48992ca126a-620x330.jpg)
खुद को चिन्तक बताने वाले स्वयंभू कायस्थ नेता mbb सिन्हा का अभाकाम के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय पर स्तरहीन कटाक्ष
कायस्थ खबर डेस्क I कायस्थ समाज में नताओ की खीचतान यु तो कोई नयी बात नहीं है लेकिन फिर भी सामाजिक मर्याद का ध्यान रखने की अपेक्षा हमेशा की जाती है लेकिन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अपनी कुंठित भड़ास निकालना कुछ लोगो की आदत बन गयी है I ऐसे ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विभिन्न गुटों में रहे और फिर खुद का एक संगठन बना लिए स्वयम्भू नेता और चिन्तक है श्री मान mbb सिन्हा I
इनकी कुंता का ये आलम है की इनको कायस्थ समाज में हर किसी पर आलोचना करने का स्व अधिकार प्राप्त है ये पहले भी तमाम ऐसी हरकते कर चुके हैं जिसके चलते लोग इनको किनारे कर चुके हैं लेकिन अब इनका साहस इतना बढ़ गया है की इन्होने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के लिए उनकी उम्र को उनकी अक्षमता बता कर तमाम गाथा सोशल मीडिया में लिख दी है I कायस्थ खबर इनकी सोशल मीडिया में वायरन हो रही पोस्ट को यहाँ दे रहा है जिसके बाद समाज ही फैसला करें की क्या ऐसे व्यक्ति को सही कहा जाएगा