Home » मुख्य समाचार » और अब विश्वाश सारंग ने बोला यशवंत सिन्हा को बाहरी, शत्रुघ्न एक बार फिर आये बड़े भाई के साथ

और अब विश्वाश सारंग ने बोला यशवंत सिन्हा को बाहरी, शत्रुघ्न एक बार फिर आये बड़े भाई के साथ

कायस्थ खबर डेस्क I राजनीती में कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता होता है I बीजेपी में अपनी प्रतिबधता दिखाने के लिए आजकल यही हो रहा है I अभी बिहार में शत्रुघ्न सिन्हा के दही चुडा भोज में बीजेपी के कायस्थ नेताओं का ना पहुंचना चर्चा बना हुआ था तो अब यशवंत सिन्हा को भोपाल में भारतीय किसान मजदूर संघ के एक कार्यक्रम के संदर्भ में विश्वाश सारंग उन्हें बाहरी बो गये है I मामला भोपाल का है जहा यशवंत सिन्हा 4 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। कलेक्टर और एसपी के अनुरोध के बाद भी उन्होंने धरना खत्म नहीं किया है। अब उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा का भी समर्थन मिला है, इससे आंदोलन कर रहे किसानों का मनोबल बहुत बढ़ा है। रविवार की शाम अपने साथी और 'छोटे भाई' शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिल गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यहां मैं यशवंत जी के छोटे भाई की हैसियत से आया हूं। खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे यशवंत को समर्थन देने सिन्हा पहले जबलपुर पहुंचे लेकिन इस सब में  मुख्यमंत्री के सबसे करीबी मंत्री विश्वास सारंग ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य यशवंत सिन्हा को बाहरी प्रदेश का बताकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की है। विश्वास सारंग ने एक बयान में कहा है कि मेरी समझ में यह नहीं आता कि एक बाहर के प्रदेश से आए व्यक्ति का हमारे प्रदेश से क्या लेना-देना है। यह अलग बात है कि यही यशवंत सिन्हा विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के कायस्थ समाज के सम्मेलन में शिरकत कर चुके हैं। यह राजनीतिक मजबूरी ही है, जिसके चलते विश्वास ने यशवंत सिन्हा को बाहरी बताकर उनकी हैसियत पर सवाल उठाया है।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*