Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष बनते ही डा राजेन्द्र बाबू की पुण्यतिथि भूले सुबोधकान्त सहाय

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष बनते ही डा राजेन्द्र बाबू की पुण्यतिथि भूले सुबोधकान्त सहाय

कायस्थखबर डेस्क I मात्र ३ दिन पहले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर काबिज हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कान्त सहाय डा राजेन्द्र प्रसाद की पुन्यतिथि ही भूल गए I कायस्थ खबर ने इसके लिए सुबोध कान्त सहाय के आफिश्याली ट्विटर को पुरे दिन देखा लेकिन उस पर कोई भी एक्टिविटी नहीं दिखी I ये सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हुआ क्योंकि डा राजेन्द्र प्रसाद ना सिर्फ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक सदस्यों में से थे बल्कि कांग्रेस के वरिस्थ नेता और हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान निर्माता भी थे I ऐसे में कायस्थ समाज में हर कोई यही सवाल कर रहा है की क्या अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पूरी कार्यकारणी ही कैसे इतने महत्वपूर्ण घटना को नजरअंदाज कर सकती है Iआखिर कायस्थ समाज की इतनी पुरानी संस्था अगर अपने ही महापुरुष को भूल सकते है तो ऐसे नेताओं से कायस्थ समाज आगे क्या आशा रखेगा I आखिर किसी भी समाज की पहचान उसके महापुरुष होते है और अगर वो समाज उनको इस तरह से भूल जाएगा तो समाज की पहचान और अस्तित्व दोनों ही खतरे में है I  

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*