Home » मुख्य समाचार » गंगा सप्तमी को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा #चित्रगुप्त_जन्मोत्सव : अपर्णा श्रीवास्तव

गंगा सप्तमी को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा #चित्रगुप्त_जन्मोत्सव : अपर्णा श्रीवास्तव

* चित्रगुप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त कथा/पूजन एवं सुन्दर काण्ड का आयोजन | * कायस्थों में एकता व विकास तथा संगठनिक सु्दृढ़ता हेतु महिलाएँ करेगीं भण्डारा | __________

जय चित्रांश कल्याण समिति के तत्वावधान में #स्नेह संस्था के सहयोग से चित्रगुप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दिनांक 1-5-2017 को सायः 5 बजे चित्रगुप्त कथा/पूजन एवं सुन्दर काण्ड का आयोजन चित्रगुप्त पार्क झूंसी इलाहाबाद में किया गया है। उक्त अवसर पर एक भण्डारे का भी आयोजन कर कायस्थों में एकता व विकास तथा संगठनिक सु्दृढ़ता की भावना को अंकुरित करने का सार्थक प्रयास किया जायेगा। यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है ,क्योंकि उक्त का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है । अतएव इसे #महिला_सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर मानते हुए इसका समस्त श्रेय महिला शक्ति को दिया जाना श्रेयस्कर होगा। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था स्नेह की सचिव #अपर्णा_श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि अभी प्रायोगिक तौर पर इसे महिलाओं द्वारा इलाहाबाद में प्रारम्भ किया जा रहा है,शीघ्र ही देश के अन्य भागों में भी चित्रगुप्त जन्मोत्सव का आयोजन दुर्गा पूजा की भांति किए जाने की योजना है। आप सभी के सापरिवार आगमन की कामना के साथ आमन्त्रण स्वीकार करने का अनुरोध | अपर्णा श्रीवास्तव इलाहाबाद।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

One comment

  1. सभी कायस्थो भाइयों के लिए
    भरा नहीं जो भावो से बहती जिसमे रस घार नहीं
    वो कायस्थ ही क्या कायस्थ है जिसके दिल में अपने समाज (कायस्थ)समाज ) के लिए प्यार नहीं
    जय कायस्थ दीपक खरे छतरपुर (म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*