Home » मुख्य समाचार » क्या दलाली करते हैं पारिया गुट के फैजाबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव , फैजाबाद के गरीब परिवार को पैसे देने का हिसाब नहीं , पर कायस्थ खबर को ५०००० दिलवाने का दावा

क्या दलाली करते हैं पारिया गुट के फैजाबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव , फैजाबाद के गरीब परिवार को पैसे देने का हिसाब नहीं , पर कायस्थ खबर को ५०००० दिलवाने का दावा

फैजाबाद के गरीब परिवार को पैसे  देने  के विवाद में अब पारिया गुट के फैजाबाद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव अब  फसते दिखाई दे  रहे है I गौरतलब है की कल कायस्थ खबर ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पारिया गुट के राष्ट्रीय महामंत्री पर फर्जी मदद के दावो की खबर समाज के सामने प्रकाशित की थी I गौरतलब है की १० जनवरी २०१६ को फैजाबाद के एक कायस्थ गरीब परिवार का लड़के कि दर्दनाक मौत हो गयी थी जिसके घर मे अब कमाने वाला कॊई नही था  बस एक विक्षिप्त माँ और दो लड़कियाँ थी , जिसके लिए तब इनके राष्ट्रीय महामंत्री ने ५०००० रूपए की मदद करने के एलान किये थे I लेकिन आज ८ महीने बाद भी उस पर कोई प्रगति नहीं है हाँ सवाल पूछने पर पारिया गुट तिलमिला ज़रूर गया है I सूत्रों की  माने तो पारिया गुट ने इस बाबत लोगो से पैसे भी जमा किये जो बाद में लखनऊ सम्मलेन में खर्च कर दिए I उधर इस दावे पर फैजाबाद के जिलाध्यक्ष उक्त परिवार तक तो मदद पहुंचाने के कोई सबुत नहीं दे सके , लेकिन अपने राष्ट्रीय महामंत्री और खुद को घोटालो के आरोपों से बचाने के जुगत  में खुद को दलाली के आरोपों में फंसा लिया है फैजाबाद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने कायस्थ खबर को बेहद हलके अंदाज में कहा की
 अरे हाँ वह वाला 50,000/ तो तुम्हें ही दिलाया गया था , अब याद आया ! चलो वापस करो , समाज के शुभ चिंतक , पैसा लेकर भी विरोध करने वाले हो तुम untitled%e0%a5%aa  
अब ऐसे में सवाल ये खड़ा हो गया है की आखिर ब्रजेश श्रीवास्तव क्या लोगो को ऐसे ही पैसे दिलवाने के दलाल है ? और अगर उन्होंने ऐसे कुछ पैसे कायस्थ खबर को दिलवाए तो किस्से दिलवाए और उसके देने के चेक और बैंक ट्रांजेक्शन के सबुत कहाँ है ? उससे  भी बड़ी बात ये है की क्या पारिया गुट लोगो की आवाज़ दबाने के लिए पैसे बाँट रहा है जिसकी दलाली की बात फैजाबाद के जिलाध्यक्ष कर रहे है क्या फैजाबाद ABKM पारिया गुट के जिलाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव  लोगो को पैसे दिलवाने की दलाली करते है जैसे की वो स्वीकार कर रहे है I ये आरोप इसलिए भी गंभीर हो जाते है क्योंकि १ साल पहले रिटायर हो कर आये ब्रजेश श्रीवास्तव कुछ ही महीनो पहले चित्रांश वेलफेयर ट्रस्ट घोटाले में भी परिवार के कारण चर्चा में थे तब भी इनकी संगठन के लोगो से बहुत लड़ाई  हुई थी और बाद में वो ट्रस्ट ही बंद करना पड़ा था और  अब  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ऐसा कौन सा उनका सामाजिक आधार देखा था जिसके बलबूते उनको जिलाध्यक्ष घोषित किया I कहीं इसके पीछे भी इनके द्वारा अभाकाम को पैसे दिलवाने जैसे काम तो नहीं थे ? वही दूसरी और ये फैजाबाद के एक संभावित कायस्थ प्रत्याशी के भी बड़े समर्थक बताते है अब सोचना ये है की क्या वहां भी ये उनके लिए वही सब कर रहे है आखिर किस आधार पर वो प्रत्याशी इन्हें अपने साथ ले रहे है? क्या ऐसे लोगो के साथ आने से उनकी शुचिता और दावेदारी पर सवाल नहीं खड़े होते है ?  

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*