Home » मुख्य समाचार » ABKM(रविनंदनसहाय) में इलाहबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह का नाम कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे ….

ABKM(रविनंदनसहाय) में इलाहबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह का नाम कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे ….

कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में  कैलाश नारायण सारंग के बाद अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय की कैबिनेट पर देश भर में कायस्थ समाज से सुझाव और दबाब की राजनीती शुरू हो गयी है I हालांकि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में कार्यकारी अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर भी माथापच्ची चल रही है लेकिन सभी तरफ से अपने अपने लिए लाबिंग और दबाब भी चरम सीमा पर है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सूत्रों से मिल रही  खबरो और अफवाहों को माने तो कार्यकारी अध्यक्ष के लिए लगभग ३ नाम रेस में सबसे आगे चल रहे है I  जिनमे के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा है I हालांकि टीपी सिंह का  इस पद के लिए क्या कहना है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन  उनकी स्पस्टवादिता , साफ़ सुधरी छवि और कायस्थों में विशिष्ट सम्मान के चलते उनके नाम पर सबसे ज्यदा मोहर लगने की संभावना है  टीपी सिंह कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है और उस दौरान कायस्थों के लिए इलाहबाद में कायस्थ महाकुम्भ के नाम से एक बहुत विशाल कार्यक्रम कर चुके है जिसमे ३० से ४० हजार लोग थे इसके अलावा टीपी सिंह का राजनैतिक हलको में भी दबदबा उनको महत्वपूर्ण बनता है उनके सम्बन्ध लगभग सभी राजनैतिक दलों में जिसके चलते कायस्थों के लिए कार्य करने में उनको परेशानी भी नहीं है I कार्यकारी अध्यक्ष की दौर में दुसरे नाम हैं लखनऊ से ह्रदयनारायण श्रीवास्तव I ह्रदयनारायण श्रीवास्तव ABKM UP में वरिष्ठ सामाजिक नेता रहे है I और आज सुबह ही ताज़ा  घटनाक्रम में ABKM २१५० छोड़ कर वापस सभा में आये है I साथ ही उन्होंने अपने साथियो को भी सन्देश दिया है कि वो भी २१५० छोड़ कर वापस रविनंदन सहाय जी के साथ आये I ह्रदय नारायण श्रीवास्तव  के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के साथ सम्बन्ध को लेकर भी उनके दावे की स्थिति मजबूत दिखाई देती है I हालांकि इनके अलावा नॉएडा से ABKM में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रहे अशोक श्रीवास्तव के नामो पर भी चर्चा हो रही है I सूत्रों की माने तो अशोक श्रीवास्तव ने इसके लिए दिल्ली यूनिट में अपने लिए लाबिंग भी शुरू कर दी है I गौरतलब है की पहले भी अशोक श्रीवास्तव दिल्ली लाबी के बदोलत ही रास्ट्रीय महामंत्री बने थे I लेकिन उनके पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सारंग  के साथ  पुराने विवाद और सहयोगियों के साथ विवादित कार्य शैली  उनकी स्थिति को कमजोर बना रही है I गौरतलब है की ABKM UP में बनारस से जुड़े एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी ने साल भर पहले भी कायस्थ खबर से एक बातचीत में उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाए थे    

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

One comment

  1. Sachin srivastava

    Thanks I’m from Allahabad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*