Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में कांग्रेस युग की शुरुआत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत कान्त सहाय बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में कांग्रेस युग की शुरुआत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत कान्त सहाय बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

कायस्थखबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दशक भर से चले आ रहे विवाद और आपसी मतभेद आज आगरा में समाप्त हो गए I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लगभग सभी पक्षों के बीच हुए चुनाव के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकान्त सहाय को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया I गौरतलब है की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पूर्व अध्यक्ष  ए के श्रीवास्तव व डॉ आशीष पारिया एवं सुबोधकांत सहाय के नामांकन किये गये थे , जिसके बाद आज आगरा में चुनाव अधिकारी डॉ डी एल श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव एवं आगरा मैनपुरी के रजिस्ट्रार के सामने सुबोध कान्त सहाय  82वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए I इस अवसर पर  कांग्रेस के पूर्व विधायक मथुरा व नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश श्री प्रदीप माथुर साहब, आगरा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष  नितिन जोहरी,  अखिल भातीय कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव , पूर्व महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव , रांची के मुकेश कुमार , बनारस से शशिकांत श्रीवास्तव,  लखनऊ से डा रमेश श्रीवास्तव समेत देश भर से कार्यकारणी के पदाधिकारी मौजूद थे I अपने अध्यक्षीय भाषण में सुबोधकांत सहाय ने कायस्थों को दलित , आदिवासी और मुसलमानों को साथ लेकर राजनैतिक शक्ति बनाने की पहल करने का सुझाव दिया I उन्होंने कायस्थ समाज कमजोर हुआ तो पूरा देश कमजोर हुआ है I उन्होंने संख्या के आधार पर सत्ता में आये लोगो के वैचारिक दिवालियेपन को भी ललकारते हुए कहा की इसको अगर कोई ख़तम कर सकता है तो वो कायस्थ ही है I उन्होंने कायस्थों के राजनैतिक तोर पर मजबूत होने के लिए उनको अपनी सामाजिक स्वीकार्यता बनाने पर बल देने की बात कही I उन्होंने डा राजेन्द्र प्रसाद की विरासत को महान बताते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सारंग का भी जिक्र किया और उन्होंने आश्वस्त किया की वो इसे आगे ले जायेंगे I उन्होंने कायस्थों के प्रभाव को बढाने के लिए KADAM जैसे अभियान चलाने की ज़रूरत पर जोर दिया I जिसमे कायस्थों को सामाजिक तोर पर हाशिये पर पड़े लोगो की और एक कदम बढ़ा कर अपनी राजनैतिक ताकत को मजबूत करने की बात कही I इसके लिए उन्होंने मथुरा के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर का भी उदाहरण दिया की कैसे मथुरा में कायस्थों की संख्या कम होने के बाबजूद वो लगातार ३ बार विधायक बनते रहे अगले महीने होगी दिल्ली में अभाकाम की बैठक  कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार आज के चुनाव के बाद अगले सभी नियुक्तिया मार्च में की जायेगी I जिसके लिए दिल्ली में एक बैठक की जायेगी I कायस्थ समाज से सभी लोगो ने दी सुबोध कान्त सहाय को बधाई  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को कायस्थ समाज के सभी लोगो ने बधाई दी I कायस्थ वृन्द के संस्थापक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने उनको बधाई देते हुए उम्मीद की की वो इसे एक नए आयाम तक ले जायेंगे I वही जौनपुर में भी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया के संचालन में हर्ष प्रकट किया गया।संरक्षक आमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके नेतृत्व में महासभा मजबूत होगी। कायस्थ वृन्द की मुख्य समंवियाका डा ज्योति श्रीवास्तव ने भी अपनी शुभकामनाये दी I कायस्थ खबर प्रबंध सम्पादक के आशु भटनागर ने सुबोधकान्त सहाय  को बधाई देते हुए कहा की एक सक्षम राजनैतिक व्यक्तित्व के तोर पर सुबोध कान्त  निश्चित ही कायस्थ समाज की समस्यायों को सुलझाने में कामयाब रहंगे

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*