Home » मुख्य समाचार » चित्रांश अशोक श्रीवास्तव : ३० सालो से दिल्ली एनसीआर में समाज सेवा को समर्पित एक आवाज़

चित्रांश अशोक श्रीवास्तव : ३० सालो से दिल्ली एनसीआर में समाज सेवा को समर्पित एक आवाज़

कायस्थ खबर एड्वर टोरियल I ऐसे दौर में जब कायस्थ समाज आभासी दुनिया के स्वघोषित नेताओं के उदय और अब अस्त से भ्रमित है I सामाजिक और राजनैतिक शुन्यता के इस दौर में अपना वजूद तलाश रहा है I ऐसे में एक एक शक्श जो  चुपचाप समाज के लोगो के लिए  ना  सिर्फ काम  कर रहा है बल्कि  लोगो को एक करने में भी लगा है I  दिल्ली एन सी आर में कायस्थ समाज के लिए पिछले ३० सालो से भी ज्यदा समय से लगे ऐसे व्यक्तित्व का नाम है भूकना गाज़ियाबाद के चित्राश अशोक श्रीवास्तव I स्वभाव से बेहद विनेर्म अशोक श्रीवास्तव ने अपनी राजनैतिक और सामाजिक यात्रा को समाज के लिए समर्पित किया है I कायस्थ खबर  परिचर्चा एवं संवाद के दौरान कायस्थ खबर को उन्होंने अपने बारे में बताया की वो पिछले ३० सालो से कायस्थ समाज और पूर्वांचल के लोगो के लिए चुपचाप ज़मीनी कार्य करने में लगे है I अशोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर स्वघोषित नेताओं की पंक्ति से दूर रहने वाले नेताओं में से रहे है ऐसे में क्या उन्हें इसका नुक्सान हुआ है I अशोक इस बात को नकारते हुए कहते है की ज़मीनी तोर पर कार्य करने का फल उन्हें ज़मीनी तोर पर मिला है अशोक श्रीवास्तव २००६ में शिवसेना के टिकट पर गाज़ियाबाद से चुनाव लढ़ चुके है और उस चुनाव में उन्हें १२००० से ज्यदा वोट भी मिले है I अशोक हर साल पूर्वांचल के लोगो के लिए एक  कार्यक्रम भी गाजियाबाद में आयोजित करते है जिसमे पुरे दिल्ली एन सी आर से पूर्वांचल और कायस्थ समाज के लोग एकत्रित होते है तो क्या गाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव २०१७ में एकबार फिर से चुनाव लड़ना चाहेंगे ? इस सवाल पर अशोक श्रीवास्तव बेहद सरल जबाब देते हुए कहते है की राजनीती संभावनाओं का खेल है और इस बारे में समय आने पर ही कुछ कहा जा सकता है अशोक श्रीवास्तव वर्तमान में  गाजियाबाद में एक स्कुल भी चलाते है , साथ ही एक अखबार अशोक प्रहरी भी निकालते है I दिल्ली एन सी आर में किसी भी कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव का पहुँच जाना उस कार्यक्रम की सफलता को तय कर देता है I अशोक श्रीवास्तव हमेशा परदे के पीछे  रह कर काम करते है I हाल ही में गाज़ियाबाद के एक कालेज में हुई एक कायस्थ छात्र की मौत पर जो ऍफ़ आई आर लिखवाई गयी उसके पीछे भी वही थे हालांकि व्हाट्स अप्प और शोषल मीडिया पर उनका नाम दबा दिया जाता है I लेकिन इन बातो की फ़िक्र किये बिना अशोक श्रीवास्तव आज भी अपने कार्य करने में लगे है अशोक श्रीवास्तव 9 अक्तूबर को गाज़िबाद की पहली संगत पंगत भी आयोजित करने जा रहे है जिसमे दिल्ली एन सी आर से ५००० से ज्यदा लोगो को एक साथ लाने का लक्ष्य है I कायस्थ खबर चित्रांश अशोक श्रीवास्तव जो को ऐसे ही कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाये देता है और उम्मीद करता है की उनके नेत्रत्व में गाजिबाद में होने वाली संगत पंगत एक मील का पत्थर साबित होगी

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*