Home » मुख्य समाचार » राजन श्रीवास्तव ने बताया श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा

राजन श्रीवास्तव ने बताया श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा

नॉएडा चित्रगुप्त सभा को अब श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के नाम से रजिस्टर्ड कर दिया है , इसकी जानकारी इसके अध्यक्ष श्री राजन श्रीवास्तव ने श्री आर के सिन्हा के यहाँ एक विशेष समारोह मे दी I श्री राजन ने श्री सिन्हा को बताया की ट्रस्ट के सचिव श्री आर एन श्रीवास्तव है I श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट पहले की भाँती ही कायस्थ समाज के हितो के लिए कार्य करता रहेगा I इसी क्रम मे श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट के बैनर से उन्होंने 4 अक्तूबर को होने वाले पहले कार्यक्रम "चित्रांश गायन एवं न्रत्य प्रतियोगिता " का भी विवरण श्री सिन्हा और वहां उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओ को दिया I इसके बाद श्री राजन ने कायस्थ खबर को बताया की श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट आगामी 3 दिसम्बर को डा राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन पर भी एक भजन संध्या का आयोजन करने जा रहा है I जिसमे कुछ प्रसिद गायकों को बुलाने की बात चल रही है I श्री सिन्हा से उन्होंने नॉएडा मे भगवान् चित्रगुप्त के मंदिर के विशाल मंदिर बनाने की  बात  भी रखी और कहा की वो इसके प्रयास मे लगे है I श्री सिन्हा ने उनको कहा की वो भगवान् श्री चित्रगुप्त के मंदिर , धर्मशाला के लिए जितना सहयोग बन पड़ेगा, जरुर करेंगे I    

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर