Home » मुख्य समाचार » अद्भुत एवं मनोहारी आयोजन किया भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती पर आम कायस्थों ने।

अद्भुत एवं मनोहारी आयोजन किया भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती पर आम कायस्थों ने।

इलाहाबाद । कायस्थखबर ब्यूरो । झूंसी मैं आज भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती पर आम कायस्थों ने अद्भुत एवं मनोहारी आयोजन किया       माला,भाषण एवं दावत से हटकर बडी सादगी एवम गरिमा  से मनायी गयी भगवान की जयन्ती आम कायस्थो द्वारा।        खास बन गये आम,आम बन गये खास।        जयन्ती के संयोजकगण सर्वश्री राजगोपाल श्रीवास्तव जी,टी०जे०सहाय जी,एस०के०श्रीवास्तव एवं स्वयं प्रकाश जी सहित आम कायस्थो को गरिमामयी एवम सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाईयां।      आदरणीय सुरेन्द्र श्रीवास्तव जी के देखरेख एवं आदरणीय एन०के०श्रीवास्तव जी के संरक्षण मे सम्पन्न जयन्ती कार्यक्रम कतिपय संस्थाओ के लिये नजीर  छोड गया।          हालांकि विभिन्न चुनावो के समय दिखने वाले अनेक"खास कायस्थों" कीअनुपस्थिति ने यह भी संदेश दिया  कि ऐसे महानुभावों के लिये बिना भोजन एवं मंचीय भाषण/माले की व्यवस्था के कोई भी कार्यक्रम चाहे परमेश्वर की जयन्ती ही क्यो न हो,कोई मतलब नही रखती है।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर