Home » मुख्य समाचार » 2 करोड़ कायस्थों को एक करेगी कायस्थ विकास परिषद

2 करोड़ कायस्थों को एक करेगी कायस्थ विकास परिषद

ad-kayasthakhabarकायस्थ विकास परिषद ने 2 करोड़ कायस्थों को एक करने और उन्हें मेंबर बनाने का मिशन रखा है। इसके लिए कायस्थ विकास परिषद के सदस्य दिलो जान से देश के कोने कोने में कायस्थ एकता को बढ़ाने के लिए लगे हुए हैं। संस्था के पदाधिकारियों के मुताबिक इस मिशन के तहत 60 दिनों में देश-विदेश से 4 लाख से भी ज्यादा मेंबर बना लिए गए हैं। कायस्थ विकास परिषद के प्रदेश संगठन सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मिशन के लिए हम और हमारे सदस्य अपनी पूरी क्षमता के साथ लगे हुए हैं और इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मिशन का मुख्य मकसद हमारे कायस्थ भाईयों के लिए प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां पर उन्हें रोजगार, बिजनेस में हेल्प और राजनीति में भी सहयोग मिल सके। कायस्थों के कल्याण के लिए सबसे पहला कदम हैं कि कायस्थों की एकता। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने प्रण लिया है कि आगामी 3 दिसंबर 2015 को डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती पर या 23 जनवरी 2016 को नेताजी सुभाष चन्द्र जयंती पर पूरे धूमधाम से 2 करोड़ मेंबर की घोषणा की जाएगी। मिशन 2 करोड़ के लिए पूरे देश से कायस्थों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सोशन नेटवर्क साइट फेसबुक का भी सहारा लिया जा रहा है। कायस्थ विकास परिषद द्वारा हर शहर में पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया जा रहा है।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर