Home » मुख्य समाचार » सारे संसार ने देखा दिल्ली मैं दूसरे वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस का शानदार आयोजन

सारे संसार ने देखा दिल्ली मैं दूसरे वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस का शानदार आयोजन

11071599_10153131815244663_8308092682091032698_nदिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ किया गया। भारी संख्या में लोग देश के कोने कोने से इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद भी पहुंचे। वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस के चेयरमैन और राज्य सभा सांसद श्री आर के सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इवेंट के प्रेसिडेंट प्रकाश श्रीवास्तव भी इस समय मौजूद थे। कांफ्रेंस में विदेशों से भी कई सारे लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दर्जनों से ज्यादा की संख्या में कायस्थ संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की स्तुति से हुआ। वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस के प्रेसिडेंट श्री प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम को शुरू करते हुए वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस के प्रेसिडेंट प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उनका मकसद पूरे देश के कायस्थों की एकता है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसके बाद इस कांफ्रेंस में कायस्थ युवाओं को रोजगार दिलाने और राजनीति में कायस्थों की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। 569911062995_862558420453183_390568453_nसुबह से आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस के चेयरमैन और राज्य सभा सांसद श्री आर के सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थों को अब अपना दायरा बढ़ाना चाहिए। कायस्थों को बिजनेस और इंटरप्योनोर के तरफ भी रुख करना चाहिए। हम कायस्थों में वह सारी खुबियां हूं जो कि हमें एक बड़ा बिजनेसमैन बना सकती है। पूरे दिन चले इस सम्मेलन में जहां एक तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ कायस्थों के विकास, उत्थान और समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने बाखूबी किया। विभूतियों को मिला कायस्थ रत्न 8145DSC_4949इस दौरान कायस्थ रत्न पुरस्कार भी दिया गया। केन्द्रीय संचार मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने समाज में उपलब्धि प्राप्त किए हुए लोगों को कायस्थ रत्न पुरस्कार दिया। कायस्थ रत्न पुरस्कार अरुण कुमार, डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव, डॉक्टर संजय सिन्हा, आर के सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, उर्वशी श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, कपाली जी बाबा, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शांतिलाल श्रीवास्तव, समीर सिन्हा, विनोद बिहारी वर्मा, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, जितेन्द्र जी महाराज, नीरा शास्त्री को दिया गया। पुरस्कार देने के बाद केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कायस्थों को राजनीति में सहभागिता जरूर होनी चाहिए, लोकतंत्र में उनकी भूमिका बहुत आवश्यक है। कायस्थ युवा आज भी अपने अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं, उन्हें बिजनेस और राजनीति में भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में सुदर्शन सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आशु भटनागर, अनुरंजन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनीत खरे, अरविंद श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विवेक चंद्रा और संजीव भटनागर आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर