Home » मुख्य समाचार » कायस्थ का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त के कगार पर है- कायस्थ विकास परिषद्

कायस्थ का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त के कगार पर है- कायस्थ विकास परिषद्

KVP2बाराबंकी, कायस्थखबर संवाददाता 15 फरवरी। भारत में कायस्थ का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त के कगार पर है। यदि यह समाज अब भी न चेता तो इस समाज का अस्तित्व एक दिन समाप्त हो जाएगा। स्थानीय सत्यप्रेमीनगर स्थित रामसेवक यादव पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय कायस्थ सम्मेलन में आज बिहार प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नरकटियागंज से आई भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने कहा भारत सरकार 12 प्रतिशत से 8 प्रतिशत की जातियों को अल्पसंख्यक घोषित कर आरक्षण प्रदान कर दिया। जबकि देश में मात्र 3 प्रतिशत आवादी वाले कायस्थ समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा न देकर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिसमें समाज में कुंठा व्याप्त है। कलम के सहारे जीवन यापन करने वाले कायस्थ आज मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे हे। यही हाल रहा तो यह समाज विलुप्त प्रजाति की तरह एक समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम संयोजक व नगर परिषद चेयरमेन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कायस्थों को राजनीति में अपने दिशा व दशा तय करने का समय आ गया है। छोट-छोटे संगठनों को एक साथ मिलकर साथ आने की जरूरत है। समाज के विभिन्न संगठन हमारी ताकत को कमजोर कर रहे है इससे विखराव उत्पन्न है। कोर कमेटी बनाकर एक साथ रहने में हमें राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आय के हिसाब से प्रत्येक धनी व्यक्ति को अपने समाज के गरीब परिवारों की ध्यान रखने की जरूरत है। कम कम से एक निर्धन परिवार को 3 सौ मासिक पेंशन दिए जाने पर बल दिया। KVP1इस अवसर पर सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रव्यापी, जनता पार्टी, लखनऊ के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कायस्थ नवयुवकों को 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। यदि हम अपने प्रत्याशी को चुनाव जिता न सके तो हराने में किसी पार्टी को जरूर सक्षम रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त का वास्तविक जन्म दिवन चैत्र में हुआ था। इस बार पूरे देश में समाज से जुड़े लोग 4 अप्रैल को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त का जन्म दिवस मनाऐ। कार्यक्रम में कायस्थ समाज में अनेक सफलता प्राप्त करने वाले विभूतियों में यूपी मिनिस्टिरीयल स्टाफ वाणिज्य कर विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव व भौतिक विज्ञान के पूर्व सिटी कालेज के अध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को गरम साल व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुको को माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रतीक चिन्ह भेंट कराए। कार्यक्रम में चित्रगुप्त आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमल कुमार वर्मा, विनोद कुमार श्रीवास्तव पूर्व मेयर प्रत्याशी, रश्मि वर्मा, पूर्व न्यायाधीश आर सी निगम, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पंकज भैया, प्रदेश संगठन सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिन्हा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मिर्जापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सक्सेना, गाजियाबाद, राहुल श्रीवास्तव, नकुल सक्सेना, अनीता सक्सेना महिला नगर अध्यक्ष लखनऊ, रश्मी वर्मा महिला प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली, विनीता श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, मोनिका निगम महिला उपाध्यक्ष, जया श्रीवास्तव महिला महासचिव, राजेश श्रीवास्तव, रामगोपाल निगम, युवाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, शरद चित्रांश जौहरी प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, प्रदीप कुमार श्रीवास्त्व कानपुर जिलाध्यक्ष, गोरखपुर की सारी टीम व आशुतोष श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर