Home » मुख्य समाचार » 5वे चरण का प्रचार थमा, लखनऊ में पूनम सिन्हा, रांची में सुबोध कान्त सहाय और हजारीबाग में जयंत सिन्हा के लिए कायस्थ देंगे वोट

5वे चरण का प्रचार थमा, लखनऊ में पूनम सिन्हा, रांची में सुबोध कान्त सहाय और हजारीबाग में जयंत सिन्हा के लिए कायस्थ देंगे वोट

कायस्थ खबर डेस्क I शनिवार को 5वे चरण का प्रचार थम गया I इसके साथ ही लखनऊ में पूनम सिन्हा, रांची में सुबोध कान्त सहाय और हजारीबाग में जयंत सिन्हा के लिए कायस्थ  समाज  कमर कस ली   है  I रांची में जहाँ पटना से अजय वर्मा सुबोध कान्त  सहाय के लिए प्रचार के लिए पहुंचे , वहीं हजारी बाग़ में भी कायस्थ नेता टीपी सिंह  ने वोट मांगे I आपको बता दें की सुबोध कान्त सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है I जयंत सिन्हा केन्द्रीय मंत्री है और पूर्व कन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र हैं

ज़रूर पढ़े : लखनऊ में पूनम सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने के लिए उनकी बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने किया रोड शो

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा मुकेश श्रीवास्तव ने कायस्थ खबर से कहा की महासभा इन तीनो प्रत्याशियों के लिए लगातार अपील कर रही है I महासभा के लोग घर घर जाकर वोट मांग रहे है वहीं  लखनऊ में अखिल भारतीय चित्रांश सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा ने कहा की लखनऊ की सभी सभाए पूनम सिन्हा के साथ है जिसमे कोई विवाद नहीं है I वही जाग्रति मोर्चा के सच श्रीवास्तव ने कहा की लखनऊ इस बार कायस्थ वोटो की ताकत  दिखा देगा

ज़रूर पढ़े : लखनऊ प्रत्याशी प्रमोद कृष्णन के पूनम सिन्हा को कहे अपशब्दों से आक्रोशित हुआ कायस्थ समाज, महिलाओं के सम्मान में पूनम को जिताने की मुहीम हुई तेज

लखनऊ में तो विनोद बिहारी वर्मा ने पूनम सिन्हा के लिए कायस्थों को एक साथ कर ही दिया है I शुक्रवार को हुए सोनाक्षी सिन्हा के रोड शो के बाद लखनऊ में कायस्थों का उत्साह चरम पर है I लखनऊ के कायस्थ पहली बार मान रहे है की कायस्थ एक हो कर पूनम सिन्हा को जीता सकते है I खासतोर पर महिलाओं के बीच पूनम सिन्हा ने बहुत म्हणत की है I  

चुनाव प्रचार थमने के बाद  शाम पूनम सिन्हा भगवान् चित्रगुप्त के मंदिर र्भी गयी जहाँ उन्होंने भगवान् चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की I बता दें की शत्रुघ्न सिन्हा , सोनाक्षी सिन्हा , उनके दोनों पुत्र लव और कुश भी 3 दिन दिन से लखनऊ में ही थे I इन तीनो ही सीटो पर पुरे देश के कायस्थों की निगाहें है I क्योंकि कायस्थों का प्रतिनिधित अधिक से अधिक हो इसके लिए कायस्थ समाज हमेशा से मांग करता रहा है और अब वो समय आ गया है जब इन तीनो को बड़ी जीत के साथ जीता कर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी को बचाया  जा सके  

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*