Home » मुख्य समाचार » अगर आर के सिन्हा या उनके पुत्र ऋतुराज को पटना साहिब से टिकट मिलता तो मैं यहाँ से नहीं लड़ने पर विचार कर सकता था : शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

अगर आर के सिन्हा या उनके पुत्र ऋतुराज को पटना साहिब से टिकट मिलता तो मैं यहाँ से नहीं लड़ने पर विचार कर सकता था : शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

कायस्थ खबर डेस्क  I बिहार के चुनावी समर में नेताओं के बीच रिश्तो की गर्माहट बढने लगी है I दुश्मन का दुश्मन दोस्त हो चला है I ऐसे में आर के सिन्हा को बीजेपी द्वारा पटना साहिब से टिकट ना दिए जाने को शत्रुघ्न सिन्हा ने दुर्भाग्य पूर्ण बताया है I शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के एक लोकल न्यूज़ पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा  कि आर के सिन्हा से मेरे पारिवारिक सम्बन्ध है I वो कई कार्यक्रम में मेरे सारथी रहे है I मैं उनको कभी आर के सिन्हा नहीं हमेशा सारथि ही कहता हूँ I

ज़रूर पढ़े : बीजेपी की बुनियाद हूँ, मेरे वजूद को चुनौती देना आसान नहीं : बिहार में पहले टिकट और फिर प्रचारको की लिस्ट में उपेक्षा पर बोले आर .के.सिन्हा

आर के सिन्हा मेरी मदद करें ये मेरा अधिकार 

आर के सिन्हा से मदद मांगने के सवाल पर अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने सवाल को बदलते हुए कहा अगर उनको या उनके पुत्र ऋतुराज को पटना साहिब से टिकट मिलता तो मैं अपना क्षेत्र बदल सकता था I आर के सिन्हा से ओस चुनाव में मदद मांगने पर उन्होंने कहा की मैं ईटीओ पुरे पटना की जनता से मदद मांग रहा हूँ अगर मैंने कभी कोई गलत काम नहीं किया तो आप मेरा साथ दें I उन्होंने आगे कहा आर के सिन्हा मेरी मदद करें ये मेरा अधिकार है I

 

क्या आर के सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा आयेंगे साथ ?

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के साथ ही पटना समेत देश भर के कायस्थ समाज में फिर एक बार चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है I सभी को लगने लगा है की क्या वाकई शत्रुघ्न सिन्हा और आर के सिन्हा के साथ बीजेपी द्वारा किये गये अन्याय के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का साथ देना चाहए I इन चर्चाओं का आने वाले दिनों में कायस्थों वोटो पर कितना असल होगा ये देखने वाली बात होगी  

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*