Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश » सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

कायस्थ खबर डेस्क I बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कई दिनों से पूनम सिन्हा के एसपी में शामिल होने की चर्चा थी।

ज़रूर पढ़ : शत्रुघ्न सिन्हा नहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा हो सकती है लखनऊ से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार

इसके बाद ही इसी के साथ उन्‍हें लखनऊ सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा करने का ऐलान कर दिया गया है। एसपी के वरिष्‍ठ नेता रविदास मेहरोत्रा यह घोषणा करते हुए कांग्रेस से अपील की है कि वह लखनऊ से अपना उम्‍मीदवार ना उतारे ताकि बीजेपी को हराया जा सके। पूनम सिन्‍हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगी। लखनऊ की राजनीती के डेमोग्राफी गणित में कायस्थ मतदाताओं की संख्या तीन से साढ़े तीन लाख के आसपास है। इसके अलावा सवा लाख के करीब सिंधी वोटर हैं। इसके बाद यदि मुस्लिम , यादव और दलित वोट भी इसमें मिल जाता है तो इस सीट पर महागठबंधन का प्रत्याशी जीत सकता है I शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में होने से कांग्रेस भी अगर यहाँ समर्थन दे देती है तो बीजेपी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह के लिए ये मुश्किल हो जायेगी I

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*