Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश » होली पर प्रियंका गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के घोर अपमान पर नाराज कायस्थ समाज, प्रियंका मांगे माफ़ी नहीं तो चुनाव में होगा विरोध

होली पर प्रियंका गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के घोर अपमान पर नाराज कायस्थ समाज, प्रियंका मांगे माफ़ी नहीं तो चुनाव में होगा विरोध

कायस्थ खबर डेस्क I होली पर प्रियंका गांधी वाड्रा का पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी  को मालायार्पण कर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश अब उलटी पड़ती नजर आ रही है I दरअसल उस दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने जल्दबाजी में खुद को पहनाई गयी माला ही शास्त्री जी की प्रतिमा पर अर्पित कर दी जिसके बाद हंगामा मच गया है है इस पर सबसे पहले शास्त्री जी की पुत्रवधू नीरा शास्त्री जी ने इसे शास्त्री जी का अपमान बताते हुए कहा
कांग्रेसी एक फूलों की माला की व्यवस्था नहीं कर पाए और पूजनीय शास्त्री जी को अपने कंठ से मला उतार कर चढ़ायी। ये कांग्रेस की नेता के संस्कारों को दर्शाता है ये क्या इतने बड़े देश की बागडोर संभालेंगे? इनके इस कृत्य ने देशवासियों को दुख पहुँचाया है, एक ग़रीब कायस्थ का अपमान किया है। समय आ गया है जब कायस्थों को इस अपमान का बदला लेना चाहिए।
जिसके बाद कायस्थ वृन्द की मुख्य सम्न्वायिका डा ज्योति श्रीवास्तव ने भी इसको लेकर रोष प्रकट किया
कायस्थ कुल भूषण, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ऐसा अपमान असहनीय है। प्रियंका वाड्रा को इसके लिए संपूर्ण कायस्थ समाज से क्षमा माँगनी होगी! सभी कायस्थ संगठन से अपील करती हूँ, शास्त्री जी का तिरस्कार करने वाली प्रियंका वाड्रा के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ!!
कायस्थ खबर के प्रबंध सम्पादक आशु भटनागर ने इस पर टिप्पड़ी करते हुए कहा
प्रियंका गांधी का अपने गले की माला उतार कर शास्त्री जी की प्रतिमा के गले में डालने की सुचना आ रही है प्रियंका गांधी वाड्रा को समझना होगा  सम्मान के नाम पर शास्त्री जी का अपमान अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, असल में कांग्रेस कभी शास्त्री जी को सम्मान देना देखी ही नहीं है
रास्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के दिवाकर सिन्हा ने कहा
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में अपने गले का माला उतारकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को पहनाया। आज इसकी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से नजर आया। इस तरह का अपमान कायस्थ समाज विशेष कर राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच विलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम दिखाई पड़ेगा। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेे मै दिवाकर सिन्हा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष (RKVM) ये बताना चाहता हूं कि झारखंड के किसी भी लोकसभा छेत्र में प्रियंका गांधी को जनसभा नहीं करने दिया जाएगा। और मंच इसका पुरजोर विरोध करेगा जब तक कि वो इस गलती के लिए देश की जनता से माफी नहीं मांगती है।अगर ४८ घंटे के अंदर उनका माफीनामा नहीं आता है तो मंच के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और प्रियंका गांधी का पुतला जलाकर विरोध करेंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी।
   

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें I आशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*